{"_id":"66b9199786068e040801ef45","slug":"santkabirnagar-news-consumers-upset-due-to-power-cuts-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119097-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Mon, 12 Aug 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। बिजली कटौती से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग परेशान नजर आ रहे हैं। उमस भरी भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं ने आपूर्ति बेहतर करने की मांग की है।
उपभोक्ता अजय तिवारी, इंग्लेश दूबे, अनिल कुमार निषाद, आमिर, अमित त्रिपाठी, आशीष मणि, गंगेश्वर मणि, राम कुमार, तारकेश्वर सिंह आदि लोगों ने कहा कि शनिवार की रात बिजली कटौती ने परेशान कर रख दिया। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से जहां खेती चौपट हो रही है। वहीं रहने, सोने खाने में भी गर्मी की वजह से आफत मची है। पखवारे भर से अधिक समय से हो रही विद्युत कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वे दिन में काम और गर्मी की वजह से परेशान हो जा रहे हैं तो रात में बिजली न रहने पर आंखों की नींद छिन जा रही है।
अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि लोड की अधिकता के कारण बार-बार ट्रिपिंग हो जाती है। इसको दूर करवाने का प्रयास किया जा रहा है।