{"_id":"66b1616a8162c8b2d30596d7","slug":"santkabirnagar-news-construction-of-approach-road-for-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118801-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंडरपास के लिए शुरू हुआ अप्रोच मार्ग का निर्माण, जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंडरपास के लिए शुरू हुआ अप्रोच मार्ग का निर्माण, जगी उम्मीद
Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडर पास के अप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। अप्रोच मार्ग पर लोहे का सांचा लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद सीसी रोड की ढलैया की जाएगी। इससे उम्मीद जग गई है कि जल्द ही अंडरपास का निर्माण पूर्ण हो जाएगा और यह आम जनता के लिए आवागमन का साधन सुलभ हो जाएगा।
खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद क्राॅसिंग बंद कर दी गई है। इससे आस-पास के लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही लोगों को ओवरब्रिज से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की मांग पर अंडरपास निर्माण की मंजूरी मिली और कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि अंडरपास का अधिकतर कार्य पूर्ण हो गया है। बारिश के कारण कुछ समय के लिए कार्य ठप हो गया था, लेकिन अब अप्रोच बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिण तरफ के अप्रोच मार्ग के लिए सांचा बनाकर लगा दिया गया है। इसके बाद इस अप्रोच को सीसी रोड बनाने के लिए ढलैया की जाएगी। दावा यह है कि दूसरी तरफ का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद अंडरपास आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
0000000000000000
दुकानदारों व आम लोगों को मिलेगी राहत
अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आस-पास के दुकानदारों व आम लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को घूमकर आने से निजात मिलेगी। इससे कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। इस क्षेत्र के निवासी महेश जायसवाल, उमेश कुमार आदि ने कहा कि अंडरपास के अप्रोच का कार्य तेजी से हो रहा है। इससे उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
000000000000000000
अंडरपास के अप्रोच का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद अंडरपास से आवागमन शुरू हो सकेगा।
अतुल कुमार- अवर अभियंता रेलवे