फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabeernagar news

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराधियों ने निकाला ठगी का नया तरीका, झांसे में फंसकर गंवा रहे रकम

Sun, 04 Aug 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
santkabeernagar news
- फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल कर रहे
विज्ञापन

- मानसिक दबाव में पीड़ित से वसूल रहे मनमाना रकम

संतकबीरनगर। साइबर अपराधियों ने लोगों को झांसे में लेने के लिए ठगी का नया तरीका निकाला है। अब मोबाइल नंबर के माध्यम से हैक कर फोटो के साथ छेड़छाड़ करके ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसमें पुलिस का भी धौंस दे रहे हैं। पिछले तीन माह में ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें अश्लील फोटो बनाकर रुपये वसूलने की कोशिश की गई। कई ऐसे भी लोग हैं जो समाज में बेइज्जती के डर से सामने आने से कतरा जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी उनसे मनमाना रकम वसूल रहे हैं।
साइबर अपराधी जालसाजी का ट्रेंड बदल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कई तरह से धन कमाने की स्कीम, बिजली बिल जमा करने, लोन एप, ऑनलाइन घर से कार्य करना, सरकारी योजनाओं आदि लुभावने ऑफर देकर साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर फांसते हैं और कुछ ही सेकेंड में ही उनका बैंक खाता खाली कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

इधर कुछ दिनों से किसी पुलिसकर्मी की फोटो आईडी लगाकर और फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर सीधे ब्लैकमेल करने का काम चल रहा है। मानसिक तरीके से हाईजैक करके बैंक खाता खाली कर लेते हैं, जब तक पीड़ित कुछ समझते हैं तब तक काफी कुछ गंवा चुके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें सावधानी
- किसी अंजान व्यक्ति को सोशल मीडिया पर मित्र न बनाएं।
- सोशल साइट्स पर किसी व्यक्ति से बातचीत शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी कर लें।
- अंजान मोबाइल नंबर या व्यक्तियों द्वारा किए गए वीडियो कॉल को रिसीव न करें।
- सोशल मीडिया पर कभी अश्लील फोटो या वीडियो शेयर न करें।
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- सोशल मीडिया के माध्यम से मांगे गई रकम का भुगतान करने से पहले वास्तविक व्यक्ति को कॉल करके सत्यापित कर लें।
- अपनी निजी जानकारी जैसे- मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और मित्र की सूची को जनता के लिए खुला न रखें, प्राइवेसी लगाकर रखें।
- सोशल मीडिया पर विभिन्न सरकारी संस्थाओं (सीबीआई, स्थानीय व साइबर पुलिस) के अधिकारी बनकर धमकाते हुए रुपये की मांग की जाती हैं। इनके झांसें में न आएं।
- सोशल मीडिया खाते को दोहरी प्रकरण द्वारा सुरक्षित करें।


केस एक
31 जुलाई को महुली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर साइबर अपराधियों ने फोन किया। पीड़ित के मुताबिक उसका व पत्नी का फोटो हैक कर अश्लील फोटो बनाए और रुपए मांगने का दबाव बनाया। इसके बाद परिचितों से सलाह लेकर मोबाइल फोन बंद कर दिया, जिसके बाद वह साइबर ठगों से किसी तरह बचे।
00
केस दो
9 मई को दुधारा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। मोबाइल के ज्यादातर नंबर और फोटो की कॉपी ले ली। इसके बाद व्हाट्सअप के माध्यम से फोटो को क्राॅप कर अश्लील फोटो तैयार कर भेज दिया। इसके बाद फोन करके उनके अन्य परिचितों को भी फोटो भेजने की धमकी देकर रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाना से मदद ली और मोबाइल नंबर व फोन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिए।



कई तरह से धन कमाने की स्कीम के चक्कर में लोग न पड़े। थोड़ा पाने की लालच में वह साइबर अपराधी की गिरफ्त में आकर लाखों रुपये गंवा सकते हैं। एहतियात से ही साइबर अपराध से बचाव हो सकता है।
- आलोक सोनी, प्रभारी, साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed