{"_id":"662bfd8c4a8670754302c857","slug":"santkabeernagar-news-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113405-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ‘25 मई भूल न जाना, मतदान करने जरूर जाना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ‘25 मई भूल न जाना, मतदान करने जरूर जाना’
Sat, 27 Apr 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्काउट गाइड के जिला सचिव व गाइड प्रशिक्षण आयुक्त मीरा भारती ने एचआर इंटर कॉलेज के स्काउट-गाइड की ओर से कॉलेज परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गीत गाते हुए ‘25 मई भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना’ के माध्यम से लोगों को जागृत किया।
विद्यालय परिसर में बच्चों के समक्ष गीत संगीत और नाट्य के माध्यम से प्रेरित करते हुए मुखलिसपुर चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे नाटक और गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, उदयभान पटेल, योगेंद्र सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आलोक कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।