फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabeernagar news

Sant Kabir Nagar News: ‘पूर्वांचल में मगहर एगो धाम सखिया...’ गाने पर थिरके श्रोता

Tue, 30 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
santkabeernagar news
मगहर महोत्सव में लोक गीत गाती साक्षी श्रीवास्तव। संवाद
- भाेजपुरी लोकगीत गायिका साक्षी श्रीवास्तव ने बांधा समा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर चौरा परिसर में चल रहे कबीर मगहर महोत्सव के दूसरा दिन लोकगीत गायिका साक्षी श्रीवास्तव ने ‘पूर्वांचल में मगहर एगो धाम सखिया..’ गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ कोरस नृत्य कर रही कलाकारों का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर के चरणों में गीत प्रस्तुत करते हुए साक्षी श्रीवास्तव ने ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागो पाये’ गाकर माहौल कबीरमय कर दिया। इसके बाद निर्गुण भजन सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। जिसके बोल थे झुलनी का रंग सांचा हमार पिया। इसके बाद भोजपुरी गीत ‘पागल कहेला न हो लोगवा, पागल कहेला न हो’ को सुनाया तो श्रोता झूम उठे। इसके बाद एक और भोजपुरी गीत ‘ रेलिया बैरन पिया के लिये जाए रे’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

अब बारी थी देशभक्ति की। ‘सीमा पर गोली चलावे ला सुनाकर...’ श्रोताओं में देशभक्ति की भावना जगाई। इसके बाद ‘पटना से पाजेब बलम जी, आरा से होठ लाली’ सुनाया। श्रोता भी साक्षी के गाने पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कोरस नृत्य कलाकार के रूप में सोनाली, कृष्णा के साथ ही म्यूजिशियन की भूमिका में पिन्टू प्रीतम, शिवम, गुड्डू, शुभम श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया। इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सभासद अमिरूद्दीन कादिरी, कृष्ण चंद सैनी, अतुल श्रीवास्तव, मेंहदी हसन, मुजीब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed