{"_id":"65b6af420fba7b08f7046026","slug":"santkabeernagar-news-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-108966-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मन लाग्यो मेरो यार फकीरी में...गाकर महफिल को किया कबीरमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मन लाग्यो मेरो यार फकीरी में...गाकर महफिल को किया कबीरमय
Mon, 29 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कबीर मगहर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती कबीर कैफे की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की पहली रात संत कबीर और भगवान श्रीराम के रंग में रंगी नजर आई। रात नौ बजे के बाद कबीर कैफे की टीम जैसे ही मंच पर पहुंची हर कोई कबीर के रंग में डूब गया। कैफे टीम ने संत कबीर के दोहों को आधुनिक म्यूजिक के साथ प्रस्तुत किया। इसके बाद युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई कबीर के रंग में रंग गया।
युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई कबीर के रंग में रंगे नजर आए। कबीर कैफे के मुखिया नीरज आर्या ने कार्यक्रम की शुरूआत ‘जो सुख पायो राम भजन में ओ सुख नाही अमीरी में, मन लाग्यो मेरो यार फकीरी में’ के साथ किया। इसके बाद ‘मत कर माया को अहंकार, मत कर काया को अभिमान’ के जरिए जीवन का वृतांत प्रस्तुत किया, तो हर कोई उनके साथ हो लिया। इस दौरान कमिश्रनर अखिलेश सिंह, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त आदि मौजूद रहे।