फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabeernagar news

Sant Kabir Nagar News: ‘....साधो हरि बिन जग अंधियारा’ परिसर में गूंजा

Mon, 29 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
santkabeernagar news
मगहर महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भजन गाती हुईं। संवाद
- महोत्सव में कबीर पंथी संतों के जरिए भजन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर महंत विचारदास की अध्यक्षता में कबीर पंथी संतों के जरिए भजन का आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने आनंद उठाया। पूरा माहौल कबीर के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी उदादास के जरिए ‘गाए भजन जो सुख पायो, राम भजन में सो सुख नाही’ और ‘अमीरी में और मन लागे मोरा फकीरी में’ भजन गाकर माहौल को कबीरमय बना दिया। इसके बाद गाजीपुर से आईं साध्वी अमृतादास ने भी भजन सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा देवरिया से आए संत भगवान साहेब ने ‘यह तन विष की बेलड़ी’ सुनाया। पहाड़पुर चौरीचौरा से आए संत रामचन्द्र दास ने ‘साधो हरि बिन जग अंधियारा’ सुनाकर लोगों को जीवन के यथार्थ को समझाने की कोशिश की। बस्ती से आईं साध्वी मीरा साहेब ने ‘मन की तरंग मार लो बस हो गया भजन, आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन’ सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत हरिश्चंद साहेब ने ‘सतगुरु के प्रताप से मिट गया दुख...’ सुनाया। वहीं भजन गायक डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री ने ‘गुरु दरियाव में नहाने हो, उठा ये सुहागिन भोर घर अंगना’ सुनाया तो माहौल भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर एसडीएम सदर शैलेश दूबे, चेयरमैन अनवरी बेगम, संत रामलखनदास उर्फ लाल बाबा, संत केशव दास, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, चेयरमैन जगत जायसवाल, अवधेश सिंह, शिवकुमार गुप्त, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


00000000000000
संत कबीर की वाणी को आत्मसात करने की आवश्यकता : विचारदास
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर महोत्सव के संरक्षक महंत विचारदास ने कहा कि संत कबीर की वाणी काे आत्मसात करने से मनुष्य जीवन सफल हो जाता है। कबीर भारतीय दर्शन के प्रवक्ता रहे हैं। कबीर व राम विभिन्न रूप में है। संत कबीर प्रभु राम को सबसे अधिक मानते हैं। उन्होंने महोत्सव में आए लोगो से अपील करते हुए कहा कि महोत्सव में संतों के दर्शन पर ध्यान देने के साथ ही मनोरंजन भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed