फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabeernagar news

Sant Kabir Nagar News: शहर के विस्तारित क्षेत्र में शाम होते छा जाता है अंधेरा, 12 हजार की आबादी प्रभावित

Mon, 13 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
santkabeernagar news
नगरपालिका सीमा विस्तार क्षेत्र मैलानी से सरौली में नहीं लगा लाइटें। संवाद
- पथ-प्रकाश की व्यवस्था सुधार नहीं सकी नगर पालिका
विज्ञापन

- दुधिया रोशनी के लिए खरीदारी भी हो चुकी है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर में करोड़ों खर्च करने के बाद भी मोहल्ले रोशन नहीं हो पा रहे हैं। शाम होते ही विस्तारित क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मार्ग हो या औद्योगिक आस्थान से कसैला जाने वाला, यहां शाम होेते ही अंधेरा छा जाता है। यही हाल मैलानी के पास भी है। कारण यह है कि शहर में होने के बाद भी पालिका प्रशासन यहां पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं कर सका है। नगर पालिका की तरफ से तीन माह पहले दुधिया रोशनी की खरीदारी भी हो चुकी है। लेकिन अभी तक पथ प्रकाश की व्यवस्था सही नहीं हो पाई। यही हाल हाईवे के ओवरब्रिज पर लगे लाइट का है वह भी नहीं जल रही है।
शहर के मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक पर सड़क पर बने डिवाइडर के बीच काॅमर्शियल लाइटें लगाई गई हैं। इस पर करीब 48 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। योजना थी कि पूरे शहर में काॅमर्शियल लाइटें लगेंगी, लेकिन आधे शहर को अब भी दुधिया लाइट का इंतजार है। स्थिति यह है कि आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल आदि मार्गों पर काॅमर्शियल लाइटें लगाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। ऐसे में शाम होते ही आधा शहर दुधिया रोशनी से जगमगाता है तो आधे शहर में पुरानी लाइटें टिमटिमाती हैं।
विज्ञापन






सीमा विस्तारित क्षेत्र अब भी उपेक्षित



नगर पालिका परिषद क्षेत्र का विस्तार अक्तूबर 2020 में हुआ। लोगों को ख्वाब दिखाया गया कि यहां पर विकास के कार्य होंगे, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। यहीं नहीं विस्तारित क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था काफी लचर बनी हुई है। कई पोल पर लाइटें ही नहीं लगी है। शहर के निवासी संजय कुमार, राधेश्याम आदि का कहना कि पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर में कामर्शियल लाइटें लगाने का कार्य बहुत ही जल्द शुरू होगा। जहां पर दुधिया लाइटें नहीं लगी है, वहां पर लगवाया जाएगा। इसके साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed