{"_id":"66a442ac12ea76fb4d0e5344","slug":"sant-kabir-nagar-news-sweeper-falls-from-roof-dies-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118271-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छत से गिरा सफाई कर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छत से गिरा सफाई कर्मी, मौत
Sat, 27 Jul 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में बृहस्पतिवार की देर रात अपने दो मंजिला मकान की छत से गिरकर सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए परिजन सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कर्मचारी की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बिडहर घाट पर कर दिया। शुक्रवार को एडीओ पंचायत कार्यालय पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में साथी कर्मचारियों ने शोकसभा आयोजित करके मृतक की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
मानपुर के रहने दिगाम्बिकेश्वर पुत्र स्वर्गीय राम नौकर सफाई कर्मचारी पद पर तैनात थे। वर्तमान समय में बगल गांव के गौरा खुर्द में ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार भोजन के उपरांत दिगाम्बिकेश्वर दो मंजिला मकान की छत पर सोने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में अचानक वह छत से नीचे गिर गए। आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद टूटी। शोर मचाया। आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को घर लेकर लौटे। शुक्रवार को बिडहर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसकी जानकारी जब साथी कर्मचारियों को हुई तो दरवाजे पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाने में लगे रहे।
ब्लाॅक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत मैनुद्दीन की देखरेख में कर्मचारी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष उदय राज यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। मृत आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी, धर्मेन्द्र यादव, अजीत शर्मा, दिलीप गौड़, शिव प्रकाश सिंह, शिवकुमार, जुगनू, घुरहु, संदीप शुक्ला, सोहन वर्मा आदि ने शोक जताया।