{"_id":"66a441e95eabab1eb906c494","slug":"sant-kabir-nagar-news-radiologist-not-found-two-ultrasound-centers-sealed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118305-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं मिले रेडियोलाॅजिस्ट, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं मिले रेडियोलाॅजिस्ट, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Sat, 27 Jul 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। दो जगहों पर बिना रेडियोलाॅजिस्ट के अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। टीम ने दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया है।
डिप्टी सीएमओ डाॅ. शैलेंद्र कुमार सिंह, एसीएमओ डाॅ. राम रतन व लिपिक राजेंद्र प्रसाद की टीम ने सबसे पहले दुधारा क्षेत्र के श्रेया अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी की। यहां पर केंद्र का पंजीकरण नहीं मिला। मरीजों की लाइन लगी थी। बिना रेडियोलाॅजिस्ट के प्राइवेट कर्मी महिला का अल्ट्रासांउड कर रहा था। उक्त केंद्र पर न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था न ही मरीजों को बैठने की समुचित व्यवस्था थी। इस पर टीम ने उक्त केंद्र को सील कर दिया। इसके बाद टीम लौहरौली बाजार पहुंची। यहां पर मेडिकल स्टोर में रखी गई अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। यह मशीन स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर की थी। टीम की इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप है। सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि बिना रेडियोलाॅजिस्ट के कोई भी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।