{"_id":"634eaab2626dc3065b569c6a","slug":"sant-kabir-nagar-news-car-fell-in-water-filled-ditch-below-mbd-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: एमबीडी बांध से नीचे पानी भरी खाई में गिरी कार, भाई-बहन हुए गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: एमबीडी बांध से नीचे पानी भरी खाई में गिरी कार, भाई-बहन हुए गंभीर रूप से घायल
Tue, 18 Oct 2022 07:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Oct 2022 07:01 PM IST
सार
जिला अस्पताल में भी आर्या और आर्यन की हालत में सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों बच्चे आईसीयू में रखे गए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पानी में पड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही कार तिघरा के पास एमबीडी बांध के नीचे पानी भरी खाई में गिर गई। कार में सवार युवक तो किसी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भाई-बहन का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक राकेश यादव के भाई रामप्रवेश यादव के छह वर्षीय पुत्र आर्यन और चार वर्षीय बेटी आर्या को कूरी बाजार में संचालित स्कूल में पहुंचाने के लिए उनके चचेरे भाई और भांजे कार से जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद जब कार को एमबीडी बांध पर घुमा रहे थे। उसी दौरान कार बांध पर अनियंत्रित होकर पानी भरी गहरी खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
जिससे कार में सवार पानी में डूब गए। वहां मौजूद लोग पानी में घुसकर बचाव का प्रयास तेज कर दिए। पूर्व सैनिक राकेश यादव ने बताया कि चचेरे भाई संजय और भांजे सुनील को तो लोग पानी से जल्दी निकाल लिए, लेकिन बच्चों को निकालने में करीब आधे घंटा से अधिक का समय लग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी आर्या और आर्यन की हालत में सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों बच्चे आईसीयू में रखे गए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।