{"_id":"66a43db2d59b1e903b0fe434","slug":"sant-kabir-nagar-news-24-great-donors-donated-blood-on-kargil-vijay-diwas-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118270-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कारगिल विजय दिवस पर 24 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कारगिल विजय दिवस पर 24 महादानियों ने किया रक्तदान
Sat, 27 Jul 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फांउडेशन, एनसीसी 44वीं बटालियन और राज्य शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सीएचसी खलीलाबाद स्थित जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 24 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन डीएम महेंद्र सिंह तंवर, 44वीं बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया और सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने फीता काटकर किया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। हमारे जरिए किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद के काम आता है। ऐसे में लोगों के जरिए स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ही ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे शारीरिक नुकसान नहीं होता है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि आपके एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने कहा कि न तो खून बाजार में बिकता है, और न ही इसे बनाया जा सकता है, लेकिन इसकी जरूरत कभी न कभी हर किसी को अपने लिए या फिर अपनों के लिए पड़ती है। ऐसे में इन लोगों को ब्लड बैंक से रक्त मिलता है, जहां पर लोग स्वेच्छा से आकर रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि अभी भी समाज में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर का बहुत रक्त निकल जाता है, जिससे व्यक्ति को कमजोरी आ जाती है, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं होता है। रक्तदान करने के कुछ समय के भीतर ही हमारे शरीर के भीतर स्वत: ही रक्त बन जाता है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान राज्य शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, कैप्टन डॉ चंद प्रकाश मिश्र, सेकेंड ऑफिसर पुनीत कुमार त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वंदना त्रिपाठी, डॉ. निशांत सिंह, अधीक्षक डॉ. वरुणेश दुबे, अरविंद मिश्रा, नित्यानंद त्रिपाठी, अखिलेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
0000000000000000
एनसीसी के इन कैडेटों ने किया रक्तदान
अमरजीत कुमार यादव, स्ट्रोट इशान, नितेश यादव, राहुल निषाद, अंकित यादव, सुकृत, आदित्य यादव, सचिन यादव, सदानंद साहनी, नितेश कुमार, प्रियांशी पांडेय
00000000000000
राज्य शैक्षिक महासंघ के इन लोगों ने किया रक्तदान
देवेंद्र कुमार, दिनेश कुमार शुक्ला, आशीष शर्मा, हृदेश पाठक, विवेक सिंह, विवेक पांडेय, राम शंकर मिश्रा, कमलाकांत यादव, संतोष यादव, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य वर्धन शुक्ला, अमरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार