फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar DM is getting solar panels installed in all seven Kasturba schools of the district.

कस्तूरबा विद्यालय: संतकबीर नगर में DM की पहल से 'रौशन' रहेंगे बालिका विद्यालय, नहीं रहेगा 'अंधेरा'

Sun, 15 Sep 2024 11:43 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 11:43 AM IST
सार

जनपद के हैंसर, खलीलाबाद, नाथनगर, बघौली, सेमरियावां, सांथा और मेंहदावल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब सात सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं। ज्यादा तर विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैं, जहां बिजली की समस्या विकराल है। रात के समय बिजली की कटौती देर तक होने से इनर्वटर आदि भी बैठ जाता है। सोलर लगने से विद्यालों में अंधेरा होने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar DM is getting solar panels installed in all seven Kasturba schools of the district.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में सात कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। जिसके लिए डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही धन भी स्वीकृत कर दिया है। कुल 21 लाख रुपये इस योजना पर खर्च होंगे, जिससे विद्यालय में बिजली की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


जनपद के हैंसर, खलीलाबाद, नाथनगर, बघौली, सेमरियावां, सांथा और मेंहदावल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब सात सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं। ज्यादा तर विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैं, जहां बिजली की समस्या विकराल है।
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar DM is getting solar panels installed in all seven Kasturba schools of the district.
सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
रात के समय बिजली की कटौती देर तक होने से इनर्वटर आदि भी बैठ जाता है। इस समस्या को देखते हुए डीएम ने सभी कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने की पहल की है।

डीएम की पहल पर हर विद्यालय में पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे इन विद्यालयों में बिजली की समस्या दूर होगी। हर विद्यालय पर सोलर पैनल पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। कुल 21 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय में बिजली की समस्या हो देखते हुए सोलर पैनल लगाया जाएगा, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय को बेहतर बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed