{"_id":"65d10738bfee2f12820ce067","slug":"sanitation-workers-protest-today-against-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109951-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मियों का धरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मियों का धरना आज
Sun, 18 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 19 फरवरी को ऑनलाइन हाजिरी से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर पंचायत राज के सफाई कर्मचारी विकास भवन पर धरना देंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और महामंत्री नरेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि धरने के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। जिसमें सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली एवं पदोन्नति करने की मांग, मृतक के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिए जाने आदि की मांग शामिल है।