फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samples of nuts, raisins and gram flour were taken for adulteration

Sant Kabir Nagar News: मिलावट पर शिकंजा, किशमिश और बेसन का लिया नमूना

Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Samples of nuts, raisins and gram flour were taken for adulteration
संतकबीरनगर। खाद्य टीम ने शनिवार को नवरात्र को देखते हुए शहर के मेंहदावल रोड स्थित एक दुकान से बेसन और किशमिश का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आम जनमानस को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मेंहदावल रोड स्थित खान ट्रेडिंग कंपनी से एक नमूना बेसन और एक नमूना किशमिश का लिया। सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि लगातार जांच की जा रही है और नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दो नमूना लिया गया है। जिसे खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed