फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samples of asafoetida, kebab, and sugar collected; notice issued to a shopkeeper.Samples of asafoetida, kebab, and sugar collected; notice issued to a shopkeeper.

Sant Kabir Nagar News: हींग, कबाब और चीनी के नमूने लिए, एक दुकानदार को नोटिस

Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Samples of asafoetida, kebab, and sugar collected; notice issued to a shopkeeper.Samples of asafoetida, kebab, and sugar collected; notice issued to a shopkeeper.
संतकबीरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सब्जी मसाले हींग, कबाब, चीनी का नमूना संग्रहीत किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर मेंहदावल तहसील स्थित न्यू भारतीय एंटरप्राइजेज से पतंजलि बांधनी हींग का एक नमूना संग्रहीत किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोविंद किराना स्टोर नंदौर से एक सैंपल कबाब, चीनी का संग्रहीत किया गया है। इस दौरान खाद्य कारोबारी द्वारा सैंपल के प्रपत्र में हस्ताक्षर नहीं किए और न ही उक्त खाद्य पदार्थ कबाब, चीनी के क्रय संबंधी बिल बाउचर प्रस्तुत किए, जो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के नियमों का उल्लंघन है। इसके कारण संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस निर्गत किया जा रहा है। संग्रहीत किए गए दोनों सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed