फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Salary of 1500 teachers who did not deduct NPS stopped

Sant Kabir Nagar News: एनपीएस न कटवाने वाले 1500 शिक्षकों का वेतन रुका

Sun, 04 Dec 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Salary of 1500 teachers who did not deduct NPS stopped
एनपीएस न कटवाने वाले 1500 शिक्षकों का वेतन रुका
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हैं 2800 शिक्षक
एनपीएस कटौती के लिए भरना होगा आवेदन फार्म
संतकबीरनगर। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत वेतन की धनराशि में कटौती न करवाने वाले परिषदीय विद्यालयों के 1500 शिक्षकों का वेतन विभाग ने रोक दिया है। इन शिक्षकों ने एनपीएस की कटौती का फार्म नहीं भरा है। विभाग की इस कार्रवाई का शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है।
सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद कर नई पेंशन योजना लागू की है। इसके तहत हर शिक्षकों का विभाग से मिले एक आवेदन फार्म को भरकर बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में जमा करना है। इसके बाद शिक्षकों के वेतन से एनपीएस की कटौती शुरू हो जाएगी। जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 205 कंपोजिट, 805 प्राथमिक और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में करीब 2800 शिक्षक कार्यरत हैं। एनपीएस का लाभ जिले में करीब 2200 शिक्षक ले रहे हैं। 1500 शिक्षकों ने एनपीएस के लिए आवेदन नहीं किया है। लिहाजा बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग ने इन शिक्षकों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया। साथ ही यह भी कहा कि जब एनपीएस कटवाने के लिए आवेदन नहीं देते हैं, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन रूकने के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय का चक्कर लगाने लगे हैं। राज्य शैक्षिक महासंघ ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों का वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है। बेमियादी धरने की चेतावनी दी है।
...
कोट
जीपीएफ और एनपीएस लेने वाले शिक्षकों का वेतन कोषागार में प्रेषित कर दिया गया है। जबकि एनपीएस न लेने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। वेतन रोकना मानवाधिकारों का हनन है। यदि शिक्षकों का वेतन पांच दिसंबर तक नहीं आता है तो उसी दिन से शिक्षक बेमियादी धरने पर बैठेंगे।
-नवीन त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, राज्य शैक्षिक महासंघ
...
कोट
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को एनपीएस की कटौती कराना अनिवार्य है। किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जा रहा है। शिक्षक एनपीएस कटौती का फार्म भरकर जमा कर दें। यदि समस्या आ रही है तो लेखा विभाग से संपर्क कर लें।

-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
वर्ष 2011 के बाद तैनात शिक्षक प्रभावित
वर्ष 2004 में सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2005 में सरकार ने नई पेंशन योजना लागू की थी। इसके तहत शिक्षकों के वेतन से हर माह कुछ रकम की कटौती होती है। जिले में वर्ष 2011 के बाद से तैनात हुए शिक्षकों ने इसका लाभ नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed