{"_id":"5fde1fee8ebc3e3ba47b5595","slug":"sahidi-parv-organise-khalilabad-news-gkp3775000104","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया
विज्ञापन
गुरूद्ववारे में निशान साहब का चोला बदलते हुए।
- फोटो : KHALILABAD
श्री गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया
- सुबह निशान साहब का चोला बदला गया, उसके बाद अरदास का कार्यक्रम हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद की ओर से सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज का शहीदी पर्व शनिवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान अरदास कार्यक्रम हुआ। उसके बाद लंगर व प्रसाद का वितरण किया गया।
गुरुद्वारे में आयोजित शहीदी पर्व पर सुबह आठ बजे निशान साहब का चोला बदला गया। गुरुद्वारे के सेवादार सुखविंदर सिंह ने निशान साहिब का चोला 25 फिट की ऊंचाई पर चढ़कर बदला। पाठ अरदास के बाद लंगर का आयोजन हुआ। इसके साथ ही प्रसाद का वितरित किया गया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि धर्म व मानवता की रक्षा के लिए श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज ने अपना शीश बलिदान किया। ऐसे गुरु महाराज के चरणों में शीश झुकाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। बताया कि हर वर्ष उनका शहीदी पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरभजन सिंह, सतविंदर पाल जज्जी, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, रविंद्र पाल सिंह, परविंदर सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, ज्ञानी जोगिंदर सिंह, बलवंत कौर, कमलजीत कौर, शरणजीत कौर, गुरप्रीत कौर, रजिंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे।