फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sahalag: Amateurs drank liquor to their heart's content, officers rejoiced at the sale

सहालग : शौकीनों ने छक कर पी शराब, बिक्री से झूमे अफसर

Sat, 07 Dec 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sahalag: Amateurs drank liquor to their heart's content, officers rejoiced at the sale
संतकबीरनगर। सहालग में शौकीनों से छक कर शराब और बीयर गटकी है। शादी और पार्टियों के बीच लोगों ने सिर्फ शराब पीने में 27 करोड़ खर्च कर डाले हैं। इससे जहां नवंबर में आबकारी विभाग के दस्तावेजों में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वहीं अफसर भी इस राजस्व के आने से झूम उठे हैं। अक्तूबर से तुलना की जाए तो नवंबर में करीब चार करोड़ रुपये ज्यादा की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

जनपद में देशी, अंग्रेजी, माॅडल शाॅप और बीयर बार समेत 199 शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। आमतौर पर राजस्व में इनकी बड़ा योगदान है, लेकिन सहालग के बीच में शराब के शौकीनों ने 27.04 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब गटक ली है। आबकारी विभाग की तरफ से लोगों की मांग को पूरा करने के लिए एक माॅडल शॉप, एक बीयर बार, 47 अंग्रेजी, 42 बीयर और 108 देशी शराब के दुकान का संचालन किया जा रहा है। जहां पर शराब के चहेते पहुंचकर शराब के अपने शौक को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो इधर शराब के शौकीनों की संख्या काफी बढ़ी है। शादी समारोह या किसी अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब की चलन भी काफी तेजी से बढ़ा है। बिना शराब के लोग पार्टियों में जाना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। अक्तूबर माह के सापेक्ष नवंबर माह अंग्रेजी, बीयर और देशी शराब के बिक्री में काफी बढ़त देखी गई है। विभागीय जानकारों की मानें तो सिर्फ देसी शराब की बिक्री लगभग 2.42 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई। वहीं लगभग 83 लाख रुपये का बीयर अधिक बिका। अंग्रेजी शराब भी पिछले माह की अपेक्षा लगभग 47 लाख रुपये ज्यादा बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed