{"_id":"65b2b7f4048207013909b7fc","slug":"saddened-by-his-wifes-actions-the-husband-got-her-lover-married-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-108863-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी की हरकतों से दुखी पति ने प्रेमी से करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी की हरकतों से दुखी पति ने प्रेमी से करा दी शादी
Fri, 26 Jan 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र का मामला, दो बच्चे भी मां के साथ नए पिता के पास गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा (संतकबीरनगर)। छह महीने का प्यार, पांच साल पुरानी शादी पर भारी पड़ गया। पति ने लाख कोशिश की पर पत्नी पर नए प्रेमी के प्यार का खुमार ऐसा चढ़ गया था कि वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं हुई। अपनी गृहस्थी की गाड़ी को बेपटरी होते देख पति ने ऐसे में वह फैसला किया कि जिसकी हर तरफ चर्चा है। पत्नी के प्रेम प्रसंग को जानने के बाद जब उसके साथ रहना मुश्किल हो गया तो पति ने खुद पहल करके पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इसके बाद पत्नी अपने दो बच्चों के साथ खुशी-खुशी अपने नए पति के साथ चली गई।
बखिरा क्षेत्र के रामनाथ यादव पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी शादी पांच साल पहले कुंती यादव से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच दोनों के दो बच्चे भी हो गए। चार साल की बेटी और तीन साल का बेटा। रामनाथ के घर के सामने ही रणजीत यादव का घर था। वह भी पेशे से ड्राइवर है। आमने-सामने घर होने के कारण रणजीत का रामनाथ के घर आना जाना होता था। इसी बीच कुंती और रणजीत के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसकी चर्चा गांव में भी दबे जुबान से होने लगी। बात जब रामनाथ तक पहुंची तो उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी और दो बच्चों के भविष्ट को लेकर कुंती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। दोनों के बीच संबंध बरकरार रहा। हालात यह हो गए कि महिला अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। पत्नी की इस हरकत से पति तंग आ गया और उसने उसकी शादी प्रेमी से कराने की ठान ली।
बृहस्पतिवार को पत्नी को लेकर बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। रणजीत पहले से ही मंदिर पर मौजूद था। दोनों की रजामंदी के बाद मंदिर में ही कुंती और रणजीत की शादी हो गई। कुंती और रामनाथ के दोनों बच्चे भी कुंती के साथ नए पिता के घर चले गए। इस शादी को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई थी।