फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sabhasad met eo

Sant Kabir Nagar News: ईओ से मिले सभासद, विकास कार्य न होने जताई नाराजगी

Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
sabhasad met eo
फोटो सहित
विज्ञापन

विकास कार्य की स्वीकृति व काम शुरू कराने की मांग की संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में विकास कार्य न होने से नाराज सभासदों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा से मिलकर वार्डों की समस्या से अवगत कराया। सभासद शशि कपूर राय के नेतृत्व में पहुंचे सभासदों ने चेतावनी दी कि विकास कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो सभासद एकजुट होकर जनपद स्तर पर आंदोलन करेंगे।

सभासद संघ के अध्यक्ष शशि कपूर राय ने बताया कि नव सृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अब तक मुख्य कस्बे में कुछ ही कार्य शुरू हो सके हैं। इसके अलावा अध्यक्ष के निर्वाचित होने के बाद से नगर क्षेत्र के 15 वार्डों में कोई भी विकास कार्य की परियोजना अब तक पास नहीं हो पाई है। सभी वार्डों में नाली, पथ प्रकाश, इंटरलॉकिंग आदि होना आवश्यक है। निर्वाचित होने के बाद से सभासदों की एक ही बार बोर्ड की बैठक हुई है। उसके बाद से बैठक भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बताया कि पहले हुई बैठक में तमाम परियोजनाएं स्वीकृति के लिए दी गई थीं। लेकिन कोई भी परियोजना स्वीकृत नहीं हो पाई। परियोजनाओं के स्वीकृत न होने से नगर क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से मिलकर नाराजगी जाहिर करते हुए वार्डों में विकास कार्य की परियोजनाओं की स्वीकृति एवं उसे जल्द कार्य कराए जाने की मांग की है।
इस दौरान वीरेंद्र पाठक, वसी अहमद, कोइल, धर्मराज अग्रहरि, महेश, रामशंकर दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed