फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rural stadium will be built in Sirsi, youth will get convenience

Sant Kabir Nagar News: सिरसी में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम, युवाओं को मिलेगी सहूलियत

Fri, 22 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rural stadium will be built in Sirsi, youth will get convenience
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी में ग्रामीण स्टेडियम के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भूमि पूजन किया। 10 बीघा के क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्टेडियम पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन ने धन अवत्कत कर दिया है। इससे क्षेत्र के युवाओं को तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस पिछड़े हुए क्षेत्र में स्टेडियम के निर्माण की मांग यहां के युवा लंबे समय से करते चले आ रहे थे। युवाओं की मांग को देखते हुए जनप्रतिनिधि भी स्टेडियम निर्माण के प्रयास में जुटे हुए थे। युवाओं का कहना था कि ग्राम समाज की भूमि अतिक्रमण के चपेट में है। पहले युवा सरकारी जमीन पर अपनी तैयारी किया करते थे। अब जब गांव में सरकारी जमीन का अभाव हो गया तो पगडंडी रास्तों पर दौड़ लगाना पड़ता है। सिरसी में स्टेडियम का निर्माण होने से इस क्षेत्र के युवाओं को तैयारी करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि यहां पर स्टेडियम का निर्माण होने से सैकड़ों गांव के युवा आसानी के साथ आकर तैयारी करके देश और प्रदेश में जिले का नाम रोशन करेंगे। भाजपा सरकार युवा, किसान, बेरोजगार, गांव, गरीब सभी के हित को ध्यान में रखकर सबका साथ सबका विकास के वायदे को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इलाके के युवा बगैर किसी संसाधन के देश और विदेश में खेल कर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को तैयारी करने में काफी सहूलियत मिलेगी और युवाओं के प्रतिभा के निखार में यह स्टेडियम मिल का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर पूर्व सूबेदार राकेश कुमार यादव, त्रिशूल धारी राय, सर्वेश पांडेय, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश राय, राजन राय आदि लोग मौजूद रहे।

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed