{"_id":"65d7909e83dea16bf70a9135","slug":"rs-30-crore-blueprint-ready-for-development-of-pauli-area-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110176-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पौली क्षेत्र के विकास के लिए 30 करोड़ का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पौली क्षेत्र के विकास के लिए 30 करोड़ का खाका तैयार
Thu, 22 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार/पौली। विकास खंड पौली के सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 15वें वित्त के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए जाने वाले 42 परियोजनाओं पर 30 करोड़ की मुहर लगाई। जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
ब्लाॅक प्रमुख राम मिलन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वें वित्त वर्ष 2023-24 में कराए गए परियोजनाओं के संबंध में बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने मौजूद सदन के सभी सदस्यों के समक्ष पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया और परियोजनाओं पर खर्च हुए धन का विवरण भी सदन में रखा। जिस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने सदन में मौजूद सदस्यों को बताया कि क्षेत्र में ऑनलाइन पीएम आवास प्लस की प्रथम सूची के अनुसार 56 ग्राम पंचायतों में कुल 193 आवास का नाम पढ़ा गया। कहा कि 102 ग्राम पंचायतों में एलआरएम योजना के तहत 36 समूह पंजीकृत हैं जो सुचारू रुप से चल रहे हैं और भी समूहों के गठन का कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
उन्होने राज्य व चौदहवां वित्त, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन सहित आदि विकास कार्यों व शौचालयों की भी जानकारी सदन में मौजूद सदस्यों को दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, आद्या यादव, शेषनाथ नायक, शंभू यादव, कल्प नाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।