फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rover rangers programm conduct

प्राथमिक चिकित्सा की दी गई जानकारी

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
rover rangers programm conduct
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित रावर्स रेंजर्स के समागम कार्यक्रम में झंडा रोहण करती छत्राएं।संवाद - फोटो : KHALILABAD
प्राथमिक चिकित्सा की दी गई जानकारी
विज्ञापन

- एचआरपीजी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध अंतर महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के सेमिनार हाल में दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत सर्वधर्म प्रार्थना और ध्वज शिष्टाचार से हुआ। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती, जवाहरलाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय महराजगंज, एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर, प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद की रोवर्स रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों में प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में जानकारी, किंग्स गेम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ फोरम, रोल प्ले, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही टेंट निर्माण, टॉवर एवं पूल इवेंट तथा लोकगीत एवं लोकनृत्य, लघु नाटक एवं कैंप फायर का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, रोवर्स प्रभारी प्रदीप कुमार, रेंजर्स प्रभारी डॉ. संध्या राय, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह आदि ने विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सुरेश प्रसाद तिवारी, हरिश्चंद, रमेश यादव, सुगंधा सिंह, अमित शुक्ला, अभिषेक सिंह, विकास कुमार, रामकेश चौधरी, राजमन शर्मा, मुख्य नियंता डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. गणेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. राजेश चंद मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार गुप्त, डॉ. विजय कुमार रॉय, डॉ. अमित भारतीय, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. विद्या भूषण, डॉ. राजेश गुप्ता, फखरे आलम ,डॉ. अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. कंचन लता, डॉ. फूलदेव यादव, एसके त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed