फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Route Diversion: Some are worried about jam and some are worried about spoilage of goods

रूट डायवर्जन: कोई जाम से परेशान तो कोई माल खराब होने से चिंतित

Fri, 14 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Route Diversion: Some are worried about jam and some are worried about spoilage of goods
मगहर दुर्गा मंदिर के पास जाम में फंसे ट्रक
-गोरखपुर- लखनऊ मार्ग पर रुट डायवर्जन से बखिरा में लगा जाम
विज्ञापन


- हाईवे पर मगहर पर भारी वाहनों की लगी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांवड यात्रा को लेकर गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए रुट डायवर्जन किया गया। गोरखपुर की तरफ से आने वाले छोटे वाहन तो दुर्गा मंदिर के पास से घघसरा- बखिरा- नंदौर-बांसी होकर लखनऊ जा रहे हैं लेकिन भारी वाहनों को चालक सड़क किनारे खड़ी कर रूक गए। वहीं दूसरी तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से बखिरा में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

प्रशासन ने हाईवे पर बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को टेमा रहमत के पास बैरियर लगाकर रोकने की व्यवस्था की है। वहीं से वाहन सेमरियावां होकर नंदौर, बांसी के रास्ते लखनऊ भेजी जा रही है। इसके अलावा मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाकर पुलिस वाहनों को बखिरा- नंदौर ,बांसी के रास्ते भेज रही है। जबकि गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को दुर्गा मंदिर मगहर के पास से डायवर्ट किया जा रहा है। जो घघसरा,बखिरा, नंदौर ,बांसी होकर लखनऊ जा रहे हैं।
विज्ञापन


बखिरा संवाद के अनुसार कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। कस्बे के सहजनवां तिराहा, इंटर काॅलेज तिराहा, पुलिस चौकी, नन्दौर व नरायनपुर में जाम की स्थिति बन रही। इससे स्थानीय वाहनों, टैक्सी चालकों को सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कानपुर भाड़ा लेकर जा रहे ट्रक चालक रामकरन ने बताया कि कांवड़ यात्रा की वजह से उन लोगो को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। बखिरा होकर कानपुर जाने में उनका समय व भाड़ा दोनों का नुकसान है। इमरजेंसी की वजह से कानपुर जाना पड़ रहा है, अन्यथा वह ट्रक को चार दिन खड़ी कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगहर संवाद के अनुसार श्रावण मास के मेले को लेकर कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने नेशनल हाइवे पर पर डायवर्जन करके ट्रकों को रोक दिया है। भारी वाहन के चालक सड़क के किनारे वाहन खडी करके रूक गए है। इससे ट्रक चालकों के सामने खाने- पीने की दिक्कतों के साथ ही ट्रकों पर लदे कच्चे सामान भी खराब होने लगे हैं। कुछ ट्रक चालकों ने बातचीत में अपनी पीड़ा बयां की।


पश्चिम बंगाल से मक्का लोड कर रोहतक हरियाणा जा रहे थे। बुधवार से जाम में फंसे हैं।परेशानी है। दूर तक जाना है। खर्च बढ़ रहा है। वैसे शुक्रवार शाम तक पहुंच जाते।रास्ते का दो दिन तक खर्च लेकर चले थे। अब समस्या आ रही है।प्रदेश सरकार को एक रास्ता चालू रखना चाहिए।खाने,पीने की दिक्कतों के साथ ही नित्य क्रिया के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।सीमित खर्च मिलता है। वह भी अब जल्दी समाप्त होने को है। सरकार को चाहिये कि उन सब पर भी ध्यान दें।
-- इस्माइल ,ट्रक चालक




ट्रक में धागा लेकर लुधियाना जा रहे हैं। बुधवार रात से पड़े हैं। परेशानी बढ़ रही है। नुकसान भी हो रहा है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि एक लाइन को बारी- बारी से ट्रकों को जाने दें।
- गुलफान यादव, ट्रक चालक

त्रिपुरा से मक्का लेकर जालंधर पंजाब जा रहे हैं।पिछले चार दिनों से चले हैं। शुक्रवार तक पहुंच जाते लेकिन यहां जाम में फंस गए हैं।यहां खाने के लिए पैसे भी खत्म हो रहे हैं। बड़ी मुश्किल से खुद बनाकर खाना खाते हैं। माल नुकसान होने का खतरा बना हुआ है।मालिक के साथ ही ग्राहक भी परेशान है। जो इसका इंतजार कर रहे हैं। इस पर सरकार को कुछ सोचना चाहिए।


- इसफाक अहमद, ट्रक चालक

कच्चा माल लेकर पंजाब जा रहे हैं।जाम में बुधवार रात से फंस गए हैं। बड़ी बॉडी की ट्रक है।डाइवर्जन के रास्ते चलना मुश्किल है।ऐसे में हमें और मालिक को डर सता रहा है कि कहीं माल सारा खराब न हो जाए। इसके साथ ही यहां रुकने से अनायास खर्च भी बेहद बढ़ रहे हैं।ऐसे में प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
- आई एच चौहान, ट्रक चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed