फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Route Diversion: Ban on movement of large vehicles in the city

रूट डायवर्जन : शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

Mon, 17 Jun 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Route Diversion: Ban on movement of large vehicles in the city
- बकरीद पर आठ सेक्टर व तीन जोन में बांटा गया जिला
विज्ञापन

- भोर से ही मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, हर थाने पर दो क्यूआरटी की तैनाती
- सभी थाना क्षेत्र में की गई अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा इंतजामों पुख्ता कर दिए गए हैं। पूरे जिले को आठ सेक्टर व तीन जोन में बांटा गया है। साथ ही सोमवार की भोर से शहर में रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। भीड़ खत्म होने के बाद ही वाहन जा पाएंगे। इसके अलावा अधिकारियों की निगरानी में सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
शांतिपूर्ण त्योहार को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। खलीलाबाद, मेंहदावल व धनघटा को जोन बनाया गया है। साथ ही जिले के सभी थाने को सेक्टर और सभी चौकियों को सब सेक्टर बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा हर थाना पर दो क्यूआरटी की तैनाती की गई है। साथ ही दस क्यूआरटी अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहेंगी।
विज्ञापन

बकरीद को देखते हुए जिले को दो प्लाटून पीएससी मिला है, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर हर परिस्थिति पर अपनी निगाह रखते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को संपन्न कराया जा सके। इसके अलावा पुलिस लाइन समेत सभी शाखा व कार्यालयों से पांच निरीक्षक, 30 एसआई, 85 हेड व कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी, चार फायर टेंडर की डयूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदावल बाईपास से शहर में रहेगा डायवर्जन
खलीलाबाद शहर में मेंहदावल बाईपास से रूट डायवर्जन किया जाएगा। टीएसआई परमहंस यादव ने बताया कि नमाज से पहले शहर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। सुबह छह बजे से वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। मुख्य मार्ग पर भीड़ कम होने के बाद ही वाहन जा पाएंगे। वैसे भी सुबह आठ बजे के बाद से शहर में नो इंट्री चालू हो जाता है। सुबह के समय वाहनों को सरैया बाईपास होते हुए धनघटा की तरफ भेजा जाएगा। धनघटा की तरफ से आने वाले वाहन विधियानी, सरैया बाईपास होते हुए जाएंगे।

जिले के 450 मस्जिद व 180 ईदगाहों पर पढ़ी जाएगी नमाज
जनपद के सभी आठ थाना क्षेत्रों में 450 मस्जिद व 180 ईदगाहों पर नमाज पढ़ी जाएगी। कोतवाली खलीलाबाद 85, दुधारा 240, महुली 40, धनघटा 45, मेंहदावल 20, बखिरा 80, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के 60-60 मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी।


जिले को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। किसी को भी नई परिपाटी कायम करने की छूट नही दी जाएगी। किसी भी तरह का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ पुलिस टीम कड़ाई के साथ पेश आएगी।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed