संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में भुजैनी में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच की और दवा का वितरण किया। शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह ने किया।
इस दौरान 102 लोगों की आंखों का विशेषज्ञों ने परीक्षण किया। इसमें 15 में मोतियाबिंद पाए गए। जिनको उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों में डॉ. वीके राय, डॉ. एके सिन्हा शामिल रहे। क्लब के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में निरंतर अपनी जांच कराते रहें। चिकित्सकों से उचित सलाह लेकर दवा आदि शुरू करें। इस मौके पर डॉ. बीके राय, डॉ. डीएन पांडेय, अखिलेश सिंह, राम कुमार सिंह, महेश रूंगटा, अनिल श्रीवास्तव, प्रो. विजय राय, विकास कुमार गुप्ता, संजय प्रकाश गर्ग, सुनीता अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।