फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rojgar mela in santha block tomorroow

Sant Kabir Nagar News: सांथा में कल आयोजित होगा रोजगार मेला

Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
rojgar mela in santha block tomorroow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे से विकास खंड मुख्यालय सांथा पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियां रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय सांथा पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, आईटीआई, कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होना चाहिए। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो एवं बॉयोडाटा के साथ शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed