{"_id":"68681af65b0941515a010184","slug":"robbery-case-against-five-on-court-order-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-135042-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ डकैती का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ डकैती का केस
Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने मामले के पांच माह बाद नाथनगर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, डकैती, सामान क्षतिग्रस्त सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोर्ट को दी तहरीर में महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव निवासी शम्भू नाथ पुत्र राम नाथ तिवारी ने बताया है, कि उसकी बेटी की शादी 21 जनवरी को थी। शादी के दिन करीब तीन बजे उसके रिश्तेदार का लड़का सचिन गांव के ही मंजू के दुकान पर सामान खरीदने गया था। दुकानदार मंजू के लड़के ने सचिन को दो-तीन थप्पड़ मार दिया। जब वह उलाहना देने के गया तो नाराज होकर मंजू अपने सहयोगियों के साथ उसे मारने के लिए दौड़ लिया और घर में घुसकर उसे और रिश्तेदार दिनेश दुबे को लाठी डंडे पीटा। शादी में देने के लिए रखा बेड आदि समान क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्राली बैग जिसमें जेवर और कपड़ा रखा था उसे उठा ले गए। पुलिस से मदद न मिलने पर उसने कोर्ट में गुहारी लगाई।