{"_id":"6abbfe23239538e1ee056f65","slug":"memorandum-submitted-regarding-three-demands-including-the-regularization-of-contractual-anm-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-158104-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संविदा एएनएम के नियमितीकरण समेत तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संविदा एएनएम के नियमितीकरण समेत तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा एएनएम के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और लंबित देयकों के भुगतान समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में हजारों संविदा एएनएम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण समेत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने सेवाएं दीं।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद संविदा एएनएम को नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है। इससे उनके भविष्य और आर्थिक सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी संविदा एएनएम के नियमितीकरण और तब तक समान कार्य के लिए समान वेतन के आधार पर वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं देने की मांग की। साथ ही लंबित देयकों का भुगतान कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा, यूनियन अध्यक्ष अंजू शर्मा, सचिव शशि यादव, निधि, प्रिया राय, मनीषा, अंजू, पूनम, प्रतिभा, प्रियंका यादव और अनीता आदि मौजूद रहीं।