{"_id":"6abbff10335283ae3501e403","slug":"drunk-driving-enforcement-drive-conducted-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158082-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार देर शाम ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई और शराब का सेवन कर वाहन चलाते मिले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
प्रभारी यातायात परमहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख स्थानों पर वाहनों को रोककर चालकों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की।
यातायात पुलिस ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने लोगों से शराब का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।