फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   roadways traveler was in problam

यात्रियों के न बैठने का इंतजाम न छाजन की व्यवस्था

Sat, 26 Feb 2022 09:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
roadways traveler was in problam
यात्रियों के न बैठने का इंतजाम न छाजन की व्यवस्था
विज्ञापन

-खुले आसमान तले वाहनों का करते हैं इंतजार
-अस्थायी बस स्टॉप सेंटर पर प्रतिदिन समस्या झेल रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के सृजन के बाद भी खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टॉप सेंटर बनाया गया है, लेकिन यहां भी यात्री सुविधाएं नहीं है। जिससे यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां न तो यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही छाजन।
वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जिले का गठन हुआ था, लेकिन अभी तक परिवहन निगम डिपो की स्थापना नहीं कर सका है। ऐसे में यात्रियों के लिए मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टॉप सेंटर बनाया गया है। यहां एमएसटी आदि बनाने के लिए एक कमरे में व्यवस्था की गई है, लेकिन अन्य कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ रहा है। जाड़ा, गर्मी व बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे बसों व अन्य वाहनों के इंतजार में घंटो यात्रियों को खड़ा रहना पड़ता है। छाजन के अभाव में यात्री ओवरब्रिज के नीचे खड़े होने को मजबूर हो रहे हैं। बसों के आने के बाद बस पकड़ने के लिए लोगों को सड़क पार कर आना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सर्वाधिक दिक्कत महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि बाईपास पर जहां बसों का ठहराव होता है, वहां शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन ने एक मोबाइल शौचालय लगाया गया है, लेकिन वह इतना गंदा है कि कोई जाना नहीं चाहता है। यहीं नही स्वच्छ पेयजल के लिए लगा वाटर कूलर बेकार पड़ा हुआ है। ऐसे में यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। खलीलाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर बार रजनीतिक दल बस डिपो की स्थापना कराने का वादा करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में बस स्टॉप सेंटर पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे कुछ बेंच लगवाए गए हैं, जबकि मोबाइल शौचालय भी लगाया गया है। जल्द ही अन्य व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट-
बस डिपो की स्थापना के लिए हो रहा प्रयास
परिवहन निगम यात्रियों की दिक्कतों से वाकिफ है। बस डिपो की स्थापना के लिए पहल की गई है। आरएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बस डिपो की स्थापना के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed