फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways buses from Santha to Basti are not available after 6 PM.

Sant Kabir Nagar News: शाम छह बजे के बाद सांथा से बस्ती के लिए नहीं मिलतीं रोडवेज बसें

Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses from Santha to Basti are not available after 6 PM.
सांथा। स्थानीय कस्बे से नंदौर-सेमरियावां होते हुए मंडल मुख्यालय बस्ती आने-जाने के लिए शाम होने के बाद परिवहन निगम की कोई बस नहीं है। इस रूट पर देर शाम रोडवेज की बसों का अकाल पड़ जाता है।
विज्ञापन

मेंहदावल-बांसी रूट पर पड़ने वाले सांथा से नंदौर-सेमरियावां होते हुए बस्ती मंडल मुख्यालय व पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। सांथा ब्लाॅक मुख्यालय पर सैकड़ों से अधिक सांथा नंदौर-सेमरियावां मंडल मुख्यालय बस्ती जाने के लिए व्यापारी, मरीज, छात्र, वादकारी व अधिकारी-कर्मचारी निजी वाहनों की तलाश में इधर से उधर भटकते हैं।
विज्ञापन

शाम तक काम करने के बाद वापस जाने के लिए सांथा से शाम 6:00 बजे के बाद परिवहन निगम की कोई बस नहीं मिल पाती है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट वाहनों का संचालन होता है। इनका भी कोई निजी स्टैंड नहीं है। सड़कों पर ही खड़े होकर सवारियां बिठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होने पर बसों का संचालन बंद हो जाता है। ऐसे में नगर से बाहर जाने व आने के लिए साधन जुटाना टेढ़ी खीर हो जाता है। सांथा-मेंहदावल, सांथा-नंदौर, सांथा-बांसी की सीमा से लगा है। इन सभी मार्गों पर प्राइवेट बसों का संचालन भी होता है। ग्रामीणों ने मांग की है, लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

-------------------------
विकासखंड क्षेत्र सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर को जोड़ता है, यहां दिन ढलने के बाद रोडवेज की बसें नहीं मिलती है, निजी वाहन मनमाना किराया वसूलते हैं।
-दीपक कन्नौजिया, सांथा



---------
यह समस्या कई वर्षों से है। इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर उच्च अधिकारियों तक को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है।
-प्रभाकर चौधरी, लेदवाश्रीपाल
--------
दिन ढलने के बाद परिवहन निगम की कोई बस नहीं मिलती है, जिससे ग्रामीणों को मात्र प्राइवेट बसों का सहारा रहता है जो मानमाना किराया वसूलते हैं।
-सिद्धू झा, सांथा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed