फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways buses do not run from Semriyawan to the district headquarters.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां से जिला मुख्यालय के लिए नहीं चलती रोडवेज की बसें

Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses do not run from Semriyawan to the district headquarters.
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। कर्मचारी हों या आम जनता सभी को जिला मुख्यालय आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों या निजी वाहन का ही सहारा है। निजी वाहन मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 35 से 40 किलोमीटर दूरी पर उत्तरी पश्चिमी छोर पर सेमरियावां ब्लाॅक मुख्यालय है। जनपद के गठन हुए 28 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन आज तक यहां के लोगों की जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन किए जाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। लोग डग्गामार वाहन का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

जनपद के उत्तर पश्चिम छोर पर स्थिति दानोकुइयां चौराहे से परिवहन निगम की एक बस रोज सुबह 7:30 बजे से पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, टेमारहमत होते हुए जिला मुख्यालय व गोरखपुर के लिए के लिए जाती थी। वह भी तीन साल बंद हो गई है। बस संचालन बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र करही, पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत चौराहे पर लोगों सवारी वाहन का इंतजार करते हैं। जिला मुख्यालय ब्लॉक से 35-40 किमी दूर है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वादकारियों का हो रही है। जिनके पास अपना साधन नही है। उन्हें समय से न्यायालय पहुंचना रहता है। दानोकुइयां सवारी वाहन बैठने के बाद पैड़ी चौराहे तक जाना होता है। फिर पैड़ी से सेमरियावां के लिए सवारी वाहन से जाना होता है। सेमरियावां से टेमारहमत के लिए सवारी वाहन पर सवार होना पड़ता है।

टेमारहमत से फिर जिला मुख्यालय के लिए सवारी वाहन पकड़ना पड़ता है। उसराशहीद के इरशाद अहमद, देवरिया नासिर के अफसरुद्दीन खान, सेमरियावां के तनवीर चौधरी, डड़वामाली के संतोष प्रजापति कहते हैं कि सार्वजनिक बसों का संचालन न होने से लोग निजी वाहन का उपयोग करने को बाध्य हैं। जो सफर को खर्चीला बनाता है। सभी ब्लाॅक मुख्यालयों से जिला मुख्यालय आवागमन के लिए बसों का संचालन बहुत जरूरी है।
000000000000000000
ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर बसों के संचालन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed