फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   roadways bus stand

Sant Kabir Nagar News: 25 साल पहले बने जिले में अब तक नहीं बन सका रोडवेज बस अड्डा

Sat, 17 Jun 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
roadways bus stand
मेंहदावल बाईपास पर चिलचिलाती धूप में रोडवेस बस में बैठने के लिए लगी भीड़।संवाद
संतकबीरनगर। तापमान लगातार बढ़ रहा है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप व तपिश के बीच खुले आसमान के नीचे यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यह यात्रियों के लिए किसी यातना से कम नहीं है। साथ ही न तो पानी का इंतजाम है और न ही बैठने की व्यवस्था। ऐसे में प्रतिदिन मुसाफिरों को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले का सृजन हुए करीब 25 साल गुजर गए हैं, लेकिन जनपद मुख्यालय पर रोडवेज बस अड्डा अभी तक नहीं बन पाया है। मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। यहां से गोरखपुर व बस्ती की ओर जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए आना पड़ता है, लेकिन यहां यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में यात्रियों को इसके चलते दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन यात्री परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर जो लोग परिवार के साथ यात्रा करते हैं, उन्हें खासी दिक्कत हो रही है। बच्चों व परिवार की महिला के साथ बस के लिए उन्हें तपिश झेलनी पड़ रही है।
0000000000000000000000000
सुबह 11 बजे
मेंहदावल बाईपास के अस्थायी बस स्टैंड पर बस पकड़ने आए यात्री गर्मी से बेहाल दिखे। पसीने से तरबतर हुए लोग सामान के साथ बस में चढ़ने के लिए मशक्कत करते रहे। बसों में भीड़ होने और साथ में परिवार होने के चलते कई बसें छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। लखनऊ जाने के लिए बस पकड़ने आए दिनेश कुमार ने बताया कि काफी देर से खड़े हैं। यहां छाया न होने से तेज धूप झेलनी पड़ रही है। जाना आवश्यक है, ऐसे में मजबूरी में यह यातना झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
दोपहर दो बजे
मेंहदावल बाईपास पर गोरखपुर जाने के लिए बस पकड़ने आए सुनील कुमार ने बताया कि काफी देर से खड़े हैं। बसें भरी हुई आ रही हैं। खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना काफी मुश्किल हो रहा है। पानी का भी इंतजाम नहीं है। ऐसे में बोतल बंद पानी खरीदने की मजबूरी बनी हुई है। बस डिपो बने तो शायद समस्या से निजात मिल सके।
00000000000000000000000000000000000000
बैठने के लिए बेंच तक की नहीं है व्यवस्था
अस्थायी बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच तक का इंतजाम नहीं है। ओवरब्रिज के नीचे कुछ बेंच लगी है, लेकिन वहां बैठने का मतलब है कि बस छूट जाए। ऐसे में मजबूरी में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस पकड़ने का इंतजार करना पड़ रहा है।
000000000000000000000000000
बस डिपो के ड्रेनेज खंड-दो के परिसर को किया गया है चिह्नित
जिला बनने के 25 साल बाद भी बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है। हालांकि कई जगह जमीन देखी गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। वर्तमान में सिंचाई ड्रेनेज खंड-दो के कार्यालय परिसर को बस डिपो के लिए चिह्नित किया गया है, लेकिन इस प्रस्ताव पर भी अब तक शासन की मुहर नहीं लग सकी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

00000000
बस डिपो की स्थापना के लिए ड्रेनेज खंड-दो के परिसर को चिह्नित कर परिवहन निदेशालय को भेेजा गया है। जैसे ही शासन से मंजूरी मिलेगी, वैसे ही बस डिपो की स्थापना के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
-आयुष भटनागर, एआरएम परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed