{"_id":"6ab80b14c135fc3a8e07b8be","slug":"roadways-bus-service-launched-from-dharmsinghwa-to-sonauli-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-157939-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा से सोनौली तक रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा से सोनौली तक रोडवेज बस सेवा शुरू
विज्ञापन
धर्मसिंहवा से सौनोली की रोडवेज बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के लोगों के लिए सोनौली बॉर्डर तक रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बस सुबह 6:45 बजे धर्मसिंहवा से सोनौली बॉर्डर के लिए रवाना होगी और शाम 5:00 बजे सोनौली से वापस धर्मसिंहवा के लिए चलेगी।
बस सेवा का लाभ राजेडीहा, धर्मसिंहवा, धानी, बृजमनगंज, कोल्हुई और नौतनवा समेत रास्ते में पड़ने वाले गांवों व कस्बों के लोगों को मिलेगा। खास तौर पर नेपाल के भैरहवा स्थित आंखा अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए यह बस सेवा सुविधाजनक साबित होगी। सुबह बस से समय पर सोनौली पहुंचकर नेपाल जाने वाले यात्रियों को वापसी के लिए भी उसी दिन बस की सुविधा मिल सकेगी।
क्षेत्र के कई लोगों को पहले इस बस सेवा की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में खुशी का माहौल है।
लोगों का कहना है कि सोनौली तक सीधे रोडवेज बस मिलने से निजी वाहनों और महंगे साधनों पर निर्भरता कम होगी। वहीं नेपाल में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। अजीत निषाद, मनोज निषाद, स्वामीनाथ, वेचन, प्रमोद समेत क्षेत्र के अन्य लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई।