{"_id":"65f9d3e5afb11b6481068aca","slug":"roads-were-widened-poles-were-not-removed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111586-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़कें चौड़ी कर दीं, पोल हटाए ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़कें चौड़ी कर दीं, पोल हटाए ही नहीं
Tue, 19 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर सड़क के बीचोंबीच लगे बिजली के पोल। संवाद
- हर पल दुर्घटना की बनी रहती है आशंका, अक्सर लगता है जाम
-पोल की आड़ में दुकानदार कर रहे अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की सड़कें चौड़ीं हो गई हैं, लेकिन बिजली के पोल अभी भी सड़क पर ही हैं। इसे हटाने की जहमत बिजली निगम नहीं दिखा रहा है। इन पोल से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही दुकानदार पोल की आड़ में कब्जा कर रहे हैं। सड़क तक दुकानें सज रही हैं। जिससे शहर में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
शहर के मुखलिसपुर तिराहा से बैंक चौराहे तक की सड़क का चौड़ीकरण करीब दो साल पहले हुआ था। इसके बाद करीब आठ माह पहले फिर से सड़क बनी। इसके चलते पटरियों पर लगे बिजली के पोल सड़क पर में आ गए हैं। करीब दो से तीन फिट तक सड़क पर पोल लगे हुए हैं, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसके अलावा सरैया बाईपास से बैंक चौराहा व मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक भी बिजली के पोल लगे हैं। इसकी आड़ में पटरी दुकानदार जगह-जगह कब्जा कर रखे हैं। जिससे कहीं-कहीं पटरिया ही गायब हो गई हैं। सड़क पर बिजली पोल लगे होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि बिजली निगम ने सड़क पर लगे पोल को हटाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है, लेकिन पोल कब हटाए जाएंगे, इसको लेकर चुप्पी है।
विज्ञापन
यातायात प्रभावित, लग रहा जाम
शहर में बिजली के पोल सड़क पर लगे होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कारण यह है कि पोल की आड़ में लोगों ने कब्जा कर रखा है। शहर के निवासी धर्मेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता आदि ने कहा कि सड़क पर पोल होने से जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं जाम के कारण लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के साथ ही बिजली के पोल को भी सड़क से हटाने की जरूरत है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है।
शहर में बिजली के तार व पोल को बदलने का कार्य चल रहा है। इसके तहत सड़क पर लगे बिजली के पोल भी जल्द हटाए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
- केएन शुक्ला, एसडीओ