फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads have shrunk due to encroachment, people struggle with traffic jams

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, जाम से जूझते हैं लोग

Sat, 16 Sep 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roads have shrunk due to encroachment, people struggle with traffic jams
संतकबीरनगर। शहर में अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ गई हैं। पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा हैए तो बची9खुची जगह पर ठेला, खोमचा वाले जमें रहते हैं। इसके कारण सुबह से लेकर शाम तक कई बार शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जबकि नगर पालिका प्रशासन सिर्फ योजना बनाने तक ही सीमित रह गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक साल से अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप पड़ा है। इसके कारण सड़क की पटरियों में दुकानदारों ने छाजन डालकर कब्जा कर लिया है। इसके चलते सड़कें संकरी हो गई और जाम की समस्या पैदा हो रही है। जो दूरी चंद मिनटों में पूरी होनी चाहिए, वह दूरी घंटों में तब्दील हो गई है। शहर के त्रिपाठी मार्केट, गोलाबाजार, मुखलिसुपर तिराहा, आजाद चौक, मेेंहदावल बाईपास, पुरानी सब्जी मंडी, बैंक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पटरियों पर दुकानें सज रही है। यही नहीं सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को बरदहिया बाजार में कपड़ा मंडी लगती है। ऐसे में जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसके बाद भी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके साथ ही स्कूल के छूटने के समय शहर में अक्सर जाम लग जाता है। शहर के निवासी राम हित, दिलीप कुमार ने कहा कि अतिक्रमण व जाम के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम में फंस जाने पर समय की बर्बादी होती है। कई बार तो जिस काम के लिए निकलते हैं वह भी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ विनय कुमार मिश्र ने कहा कि जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed