फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads have shrunk due to encroachment on tracks, commuters are facing daily traffic jams

Sant Kabir Nagar News: पटरियों पर अतिक्रमण से सिकुड़ गईं सड़कें, रोजाना जाम झेल रहे राहगीर

Sun, 08 Jun 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roads have shrunk due to encroachment on tracks, commuters are facing daily traffic jams
गोलाबाजार में दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण 
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय की पटरियों से लेकर सड़क तक अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें सिकुड़ गई हैं। इस वजह से आए दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बरदहिया बाजार में प्रत्येक सप्ताह दो दिन कपड़ा मंडी लगती है। रविवार को यहां की पटरियों पर पूरी तरह से दुकानदारों का कब्जा रहा। साथ ही जगह-जगह ठेला वाले भी सड़क पर जमे रहे। सड़क तक दुकानें लगने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग से होकर आस-पास के कसैला, कटबंध, पखुआपार, धवरिया आदि क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

बैंक चौराहा व आजाद चौक पर बढ़ी मुसीबत ःबैंक चौराहा और आजाद चौक पर भी अतिक्रमण की वजह से राहगीर परेशान हैं। सड़क की पटरियां और सड़क सिकुड़ गई हैं। सड़कों पर जाम लगने की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। शहर में आए धनघटा क्षेत्र के निवासी विनोद कुमार, शिव बहाल आदि ने कहा कि अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बढ़ गई है। जिससे समय की बर्बादी होती है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed