फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road dug up for pipeline, movement difficult

Sant Kabir Nagar News: पाइपलाइन के लिए खोदकर छोड़ी सड़क, आवाजाही दुश्वार

Sun, 31 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road dug up for pipeline, movement difficult
मगहर कस्बे में पाइप लाइन के लिए तोड़ी गयी  सड़क । स्रोत - ग्रामीण
मगहर। नगर में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत नई पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद कर लाइप लाइन डाली जा रही है। सड़क खोदकर मलबे को जगह-जगह छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत जल निगम की ओर से नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों तक सुगमता से पेयजल पहुंच सके। सीसी सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। काम में तेजी न होने के कारण काफी समय तक मलबा सड़क पर ही पड़ा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के जीशान आलम, गुफरान आलम, मोहम्मद नासिर, हफीजुद्दीन, मोहम्मद अकरम, ओबैदुन्नबी, घनश्याम, नंद कुमार ने ठेकेदार पर पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी सकरी सड़क व गली में हो रही है। जहां मलबा व गढ्ढा कर छोड़ देने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि संबंधित ठेकेदार का जल्द काम पूरा करने को कहा गया है। जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed