{"_id":"646bc59afbc7205e960e3134","slug":"road-construction-khalilabad-news-c-7-1-177209-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पैड़ी- दानोकुइयां मार्ग बदहाल, सफर हुआ म़ुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पैड़ी- दानोकुइयां मार्ग बदहाल, सफर हुआ म़ुश्किल
Tue, 23 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। ब्लॉक के पैड़ी चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाला पैड़ी -दानोकुइयां मार्ग बदहाल है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। एक तो सिंगल लेन मार्ग ऊपर से गड्ढे, राहगीरों के सफर को मुश्किल बना रहे हैं। बारिश होने पर कीचड़ से राहगीरों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है।
पैड़ी- दानोकुइयां मार्ग लगभग आठ किलोमीटर लंबा है। इस सड़क की चौड़ाई करीब साढ़े तीन मीटर है। सड़क जगह-जगह टूट गई है। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। कई जगहों पर सड़क किनारे एक फिट तक गहरा गड्ढा हो गया है। इससे आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। यह स्थिति तब है जब दानोकुइयां, रक्साकला, पुरैना, करही, गंगौली, पिड़वा, कानपारा, धरूई, मीरपुर, भैंसवारिया, देवरिया विजई समेत बस्ती जिले के कई गांवों के लोगों का आना-जाना इस सड़क मार्ग से होता है। लोग जिला मुख्यालय से लेकर मंडल मुख्यालय तक इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं। सड़क और पटरियों पर कई जगह गड्ढे बने हैं। साथ ही झाड़ियां उग आई हैं। इससे सड़क और संकरी हो गई है। सड़क किनारे पटरी पर बाइक सवार और अन्य वाहन चालक उतरना नहीं चाहते हैं। उन्हें वाहन के गड्ढे में फंसने का डर सताता रहता है। आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर जाम लग जाता है। इसके बाद भी इस सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
क्षेत्र के निवासी हाजी अजमल, मोहम्मद आरिफ खान,राजेंद्र प्रसाद, अंजारूलहक आदि ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण यात्रा काफी मुश्किल भरा हो गया है। बारिश के दिनों में सड़क पर चलना जान जोखिम में
विज्ञापन
डालने जैसा रहता है। सड़क पर भारी वाहन आ जाने से कई-कई किलोमीटर दूर तक ओवरटेक नहीं कर हो पाता है। बारिश में सड़क के दोनों तरफ पानी व कीचड़ भर जाता है। पटरियों पर वाहन उतारने पर कीचड़ में फंसने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से होकर स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं, जिससे चिंता बनी रहती है। इन लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत आती है।
-- -- -- -
ड़क की खबर में जोड़
पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग करीब दस साल पहले बना था। इससे होकर करीब 50 हजार से ज्यादा आबादी की आवाजाही होती है। सड़क बदहाल होने पर करीब दो साल पहले इसकी मरम्मत कराई गई, लेकिन उस समय मरम्मत के दौरान जहां बड़े गड्ढे थे, उन्हें यह कहते हुए छोड़ दिया गया कि जल्द ही इसे मशीन के जरिये ठीक कराया जाएगा, लेकिन तब से कोई देखने तक नहीं आया। ऐसे में वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। इस मार्ग पर कई जगह स्कूल हैं, जिससे बच्चों का आना-जाना रहता है। साथ ही लोगों को जिला मुख्यालय और मंडल मुख्यालय आने-जाने का भी यह एकलौता मार्ग है। सड़क की बदहाली के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-- -- --
जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
-राकेश पांडेय, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग