फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rngpal Mausoleum be renovated

रंगपाल की समाधि का होगा जीर्णोद्धार

Sat, 20 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 20 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित रंगपाल सत्याचरण मालती देवी बालिका विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि साहित्य की भाषा मुख्य रुप से अवधी और ब्रज भाषा ही रही है।
विज्ञापन

  इसी लिए हिंदी भाषी कवियों एवं लेखकों ने प्राय: इसी भाषा का प्रयोग अपनी रचनाओं में किया है। महान विभूतियों की जयंती मनाने का अभिप्राय: है कि हम अपनी सांस्कृतिक मर्यादाओं को न भूले और अपने गौरवपूर्ण अतीत को याद रखे।
विज्ञापन

  आगे कहा कि  ऋतुरात बंसत पर फाग विधा जैसा कोई साहित्य नहीं है। लोक भाष का हमारी संस्कृति में विशेष स्थान है। रंगपाल की रचनाओं का प्रकाशन भी होना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कठिनईया नदी के किनारे राजघाट पर स्थित रंगपाल की समाधि जीर्णशीर्ण हाल में पड़ा है। ऐसी स्थिति उपेक्षा को प्रदर्शित करती है। जिसका जीणोद्धार कराने का उनके स्तर से प्रयास होगा।
 रंगपाल के वाचनालय में पुस्तकें भी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को मंच के माध्यम से प्रचारित करना चाहिए। नई पीढ़ी सांस्कृतिक विविधता एवं कवि लेखकों के बारे में जाने ऐसा प्रयास होना चाहिए। साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। क्षेत्रीय विधायक अलगू चौहान ने कहा कि कवि रंगपाल का जन्म ही फागुनी बहार में हुआ था। इसी लिए इनके फाग गीत लोगों के बीच काफी लोक प्रिय है। कवि ने अपनी रचनाओं में प्रकृति की सुंदरता का जो वर्णन किया है, बहुत ही मनोहारी है।
 उन्होंने इस कार्यक्रम में आयोजित कराने के लिए पाल सेवा संस्थान को बधाई दी।
 पूर्व चेयरमैन वृजेश पाल ने कहा कि आज लोग अपनी संस्कृति भूलते जा रहे है। इसी लिए इस प्रकार के आयोजनों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। कवि रंगपाल के गाए गीत आज भी कई देशों में गाए जाते है।
  होली में रंगपाल के गीत का गायन करके लोग आनंदित होते है।
 कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री ने कवि रंगपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान देवेश पाल, यशवंत सिंह, राममिलन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

 इंसर्ट
 फाग गीतों पर झूमे लोग
हरिहरपुर। कवि रंग पाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव और कलाम के जरिए गाए गए फाग गीतों पर वहां मौजूद लोग झूम उठे।
 कलाम के गाए गीत के बोल थे, कन्हैया संग चलो, गोईया आज खेली होरी के अलावा औरन संग रैना, बिताते हो बालम, भोर भए घर आते--। इन गीतों पर मौजूद लोग झूम उठे।

        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed