फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Female students tied rakhis to the SP.

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी

Thu, 27 Aug 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Female students tied rakhis to the SP.
एसपी को राखी बांधती छात्राएं। स्रोत-पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दो विद्यालयों की छात्राएं पुलिस कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस के प्रति विश्वास, स्नेह और अपनत्व भी जताया।
राखी बंधवाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि राखी केवल धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। संतकबीरनगर पुलिस प्रत्येक बेटी और बहन की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन

एसपी ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। छात्राओं और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए इस आत्मीय संवाद से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत हुआ।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed