फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Revolt in the Kanchal faction, blown effigy

कंछल गुट में बगावत, फूंका पुतला

Sat, 24 Nov 2018 11:37 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sat, 24 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Revolt in the Kanchal faction, blown effigy
कंछल गुट में बगावत, फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के खिलाफ शनिवार को मोर्चा खोल दिया। पदाधिकारियों ने बिना सूचना दिए कार्यकारिणी को भंग करने की निंदा की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का पुतला जलाया और सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।        
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारियों व पदाधिकारियों ने शहर के एक मैरेज हॉल में बैठक की। इस दौरान कार्यकारिणी को भंग किए जाने पर गुस्से का इजहार किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को सूचना दिए बगैर मनमानी तरीके से कार्यकारणी भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल नौ साल ही हो सकता है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष 12 साल बाद भी पद नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेेबाजी की। सब्जी मंडी रोड पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का पुतला जलाया। इस दौरान श्रवण अग्रहरि, विनीत चड्ढा, हरीलाल गुप्त, पवन जायसवाल, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed