फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Review of preparations for board exams

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड परीक्षा के तैयारियों की हुई समीक्षा

Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Review of preparations for board exams
बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में निर्देश देते एडीएम-स्रोत सूचना
-एडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
विज्ञापन



संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के संबंध में विकास भवन में समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षा को सुचारु, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत की गई तैयारियों एवं संबंधित अधिकारियों को दी गइ्र जिम्मेदारियों आदि के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ द्वारा विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 को संपन्न कराने हेतु 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जनपद के कुल 55214 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिसमें हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 28450 एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 26764 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्णढंग से संपन्न कराए जाने हेतु तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 94 केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी एवं सुचारू मॉनिटरिंग हेतु 06 सचल दल बनाए गए हैं।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 08.30 बजे से 11ः45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02.00 बजे से 05ः15 बजे तक संपन्न होगी।
अपर जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराना सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने से लेकर परीक्षा केंद्रों पर वितरण कराने, परीक्षा के दौरान सतत मॉनिटरिंग करने एवं अपनी डयूटी के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने आदि के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पूर्व में ही सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण अवश्य कर लें। सुरक्षा कर्मियों के अलावा शस्त्र केंद्रों पर अंदर ले जाना वर्जित है, परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं उसी के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा को सुरक्षित सम्पन्न कराने एवं शासन की मंशा के अनुसार कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कराया गया है। किसी भी दशा में कोई समस्या अथवा अराजक तत्वों के कारण कोई व्यवधान आने पर शक्ति से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed