{"_id":"646bc34098a4d57d69006fe4","slug":"revenu-team-on-attack-khalilabad-news-c-7-1-177461-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के रमवापुर सरकारी में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट हो गई। इस मामले में हल्का लेखपाल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हल्का लेखपाल राहुल श्रीवास्तव ने तहरीर में कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में व्यासमुनि पुत्र रामनरायन ने रास्ता साफ कराने की मांग की थी, जिस पर सोमवार को तहसीलदार निशा श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष विवाद करने लगे, जिसके बाद होमगार्ड लक्ष्मी गुप्ता, छोटेलाल, मंजू सिंह तथा अर्दली राजाराम बीचबचाव करने लगे। इसके बाद कांति पत्नी सुभाष, सुनीता पत्नी रामजीत, लक्ष्मी पत्नी सुखदेव, सूरज भारती पुत्र कुलदीप कुमार, सुखलाल पुत्र रामरतन, रामदास पुत्र अज्ञात निवासी रमवापुर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे तथा गाली गलौज करते हुए होमगार्ड का कपड़ा फाड़ दिया तथा टोपी डंडा छीन लिया।
इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि उपरोक्त छह लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।