फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Returned from his in-laws house in the evening and in the night the young man hanged himself to death

Sant Kabir Nagar News: शाम को ससुराल से लौटा और रात में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sat, 12 Aug 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Returned from his in-laws house in the evening and in the night the young man hanged himself to death
- पत्नी से अनबन रहने की गांव में चर्चा
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव का मामला, पत्नी से अनबन की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी युवक बृहस्पतिवार शाम को ससुराल से लौटा और रात में कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, गांव में पत्नी से अनबन की चर्चा हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

धौरहरा गांव निवासी 26 वर्ष के अभय की बृहस्पतिवार देर शाम कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटकी लाश देख कर परिजन सहम गए। पीड़ित पिता राजेश बताया कि अभय उनका एकमात्र पुत्र है। एक बेटी 23 वर्ष की दीपशिखा है। अभय की पत्नी दुर्गा अपने दोनों बेटों के साथ 15 दिन पूर्व मायके गई थी। अभय भी बच्चों से मिलने तीन दिन पूर्व ससुराल गया था। बृहस्पतिवार की शाम को वह ससुराल से घर लौटा था। रात में उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। पिता ने बताया कि अभय काफी होनहार था। वह पहले सिद्धार्थनगर जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर था। बाद में पेंट पॉलिश का काम करने लगा था। उन्होंने बताया कि ससुराल से लौटने के बाद अभय ने बताया था कि 19 अगस्त को उसके बड़े बेटे शिवांश का जन्मदिन है। ससुराल जाकर वह बेटे का जन्मदिन मनाएगा। उसके बाद पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर घर आएगा। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि जांच में पता चला है कि अभय की उसकी पत्नी से कुछ अनबन चल रही थी। वह तीन दिन ससुराल में रहने के बाद घर लौटा था और फिर रात में आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed