{"_id":"68584289e832a370fc055326","slug":"retired-soldier-fell-from-the-roof-to-the-road-and-died-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134466-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छत से सड़क पर गिरा रिटायर्ड फौजी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छत से सड़क पर गिरा रिटायर्ड फौजी, मौत
Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
हनुमान। (फाइल फोटो)
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में शनिवार देर शाम एक मंजिला छत से गिरने से सेना से सेवानिवृत्त जवान की मौत हो गई। रविवार को बिडहर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी जयचंद्र यादव (55) कुछ साल पहले सेना से रिटायर हो हुई थे। खलीलाबाद में मकान बनवाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। बच्चों की छुट्टी के चलते वह कुछ दिनों से पैतृक घर सिसवनिया आ गए थे। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब मूसलाधार बारिश के बीच किसी कार्य से एक मंजिला मकान की छत पर गए। इसी दौरान अचानक संतुलन खोकर जयचंद्र छत की रेलिंग को पकड़ने की कोशिश किए। लेकिन संभलने के चक्कर में रेलिंग समेत नीचे इंटरलॉकिंग ईंट से बनी सड़क पर गिर गए।
पड़ोसियों के चीखने चिल्लाने पर मौके पर पत्नी, बच्चे और अन्य लोग पहुंचे। खून से लथपथ जयचंद्र यादव को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जयचंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। रविवार को परिजन शव का बिडहर घाट पर अंतिम दाह संस्कार कर दिए। मृतक की पत्नी सुनीता देवी और बच्चे गौरव उर्फ धीरज व बेटी प्रतिमा यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।