फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Retired Navy employee dies after falling from train near Sihapar Halt

Sant Kabir Nagar News: सीहापार हाल्ट के पास ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड नेवी कर्मचारी की मौत

Fri, 11 Jul 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Retired Navy employee dies after falling from train near Sihapar Halt
रामहित यादव की फाइल फोटो। 
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कोदवट गांव के मूल निवासी 50 वर्षीय रिटायर नेवी कर्मी व एक कम्पनी के मैनेजर शुक्रवार को गोरखपुर के सीहापार हाल्ट के पास अचानक ट्रेन से गिर गए। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उपचार के लिए बीआरडी काॅलेज गोरखपुर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक का परिवार मुंबई में है। गांव वालों ने सूचना दे दिया है।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के कोदवट गांव के निवासी महुली क्षेत्र के कोदवट गांव के निवासी रामहित यादव पुत्र जोखन यादव नेवी में कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले वह नेवी से रिटायर हुए थे। इसके बाद महाराष्ट्र में एक कंपनी में मैनेजर बन गए। वह परिवार के साथ ही महाराष्ट्र में रहते थे। चार दिन पूर्व किसी कार्य से लखनऊ आए हुए थे। वहां पर काम होने के बाद वह शुक्रवार को कृषक एक्सप्रेस से अपने घर के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

वह खलीलाबाद में उतर नहीं पाए, इसलिए आगे किसी स्टेशन पर उतरने के लिए ट्रेन के गेट पर खड़े थे। इसी दौरान दुर्घटनावश ट्रेन से गिरे तथा उनके दोनों पैर कट गए। पैर कटने के दौरान उनके शरीर से काफी खून गिर गया। इस बात की जानकारी होने के बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और उनको लेकर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए गई। वहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवा रही है। गांव के लोग मौके पर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज पहुंच गए थे तथा आवश्यक कार्रवाई को पूरा कराने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed