फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Restaurant operator beaten up, case filed against five named and six unknown people

Sant Kabir Nagar News: रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, पांच नामजद समेत छह अज्ञात पर केस

Tue, 12 Mar 2024 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Restaurant operator beaten up, case filed against five named and six unknown people
-कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत के पास एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ रविवार रात मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर पांच नामजद समेत छह अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुभम राय निवासी गांव एकमा ने तहरीर में बताया कि टेमा रहमत हाईवे के किनारे रेस्टोरेंट खोल रहे थे। 13 मार्च को उद्घाटन होना था। लेकिन जब से वह रेस्टोरेंट को खोलने का कार्य प्रारंभ किए तभी से टेमा रहमत के रहने वाला सद्दाम उनसे ईष्या रखने लगा। वह बोला कि रेस्टोरेंट चलाना है तो रंगदारी देना पड़ेगा। जब शुभम ने इन्कार किया तो उसने कहा कि इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार की शाम पांच बजे रेस्टोरेंट की साफ-सफाई के दौरान विपक्षी सद्दाम, इसरार अहमद, इमरान व काजी मुमताज, अल्ताफ अहमद उर्फ मोनू पांच-छह अन्य साथियों के साथ एक राय होकर हाथ में जान से मारने की नियत से रेस्टोरेंट में घुसकर राॅड से मारने लगे। बचाने के लिए सहयोगी पवन सिंह, कुनाल रावत, ऋषभ राय आए तो उन लोगों ने उन्हें भी मारा-पीटा। साथ ही रेस्टोरेंट का शीशा व लाइट आदि तोड़कर करीब छह लाख रुपये का नुकसान किए। शुभम का आरेाप है कि सद्दाम ने उनके गले व हाथ से चेन व ब्रैसलेट छीन लिया। इस घटना में उन्हें व सहयोगियों को गंभीर चोटे आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed